कृषि विज्ञान केंद्र पर ढूंढने से नहीं मिलते कर्मचारी
संत कबीर नगर : धनघटा तहसील क्षेत्र के बगही में किसानों को खेती व पशुपालन की जानकारी देने के लिये ल
संत कबीर नगर : धनघटा तहसील क्षेत्र के बगही में किसानों को खेती व पशुपालन की जानकारी देने के लिये लगभग चार वर्ष पूर्व कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना की गई। कर्मचारियों की तैनाती भी की गई। विडंबना है कि कृषि विज्ञान केंद्र पर खोजने से भी कर्मचारी व अधिकारी नहीं मिलते, जिससे शासन की किसानों को खेती की जानकारी देने की मंशा तार तार हो रही है। इसको लेकर क्षेत्रीय किसानों में आक्रोश है।
अति पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण सरकार ने किसानों के विकास के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना कराया। यहां पर वैज्ञानिकों की तैनाती भी किया, लेकिन तैनाती के बाद भी केंद्र पर कोई कर्मचारी खोजने से भी नही मिलता, जिससे किसानों को खेती व पशुपालन संबंधी जानकारी नहीं मिल पा रही है । किसान परमात्मा, जगेसर, हरखू आदि का कहना है कि जब केंद्र की स्थापना की गई तो उस समय उम्मीद जगी कि अब खेती करना आसान होगा। केंद्र पर कोई कर्मचारी खोजने से भी नही मिलता, केंद्र का नाम केवल कागज तक ही सिमट कर रह गया है। किसानों का कहना है कि इस केंद्र पर प्रदर्शनी के लिए कुछ बीज भी शासन से आते हैं लेकिन वह बीज कहां चले जाते हैं, पता नही चल पाता। इससे किसानों के अच्छी खेती करने का अरमान अब धूमिल हो गया है। इस बाबत पूछने पर केंद्र के अधीक्षक डा. पाल ने बताया कि केंद्र पर तैनात कर्मचारी नियमित रहते हैं। केंद्र पर अधिकारियों के उपर लगाए गए आरोप निराधार हैं, फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।