Move to Jagran APP

ढाई लाख महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

संत कबीर नगर : जनपद दौरे पर आयीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कमलावती ¨सह ने गुरुवार को कबी

By Edited By: Published: Thu, 22 Jan 2015 09:21 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jan 2015 09:21 PM (IST)
ढाई लाख महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

संत कबीर नगर : जनपद दौरे पर आयीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कमलावती ¨सह ने गुरुवार को कबीर चौरा पहुंचकर समाधि और मजार पर मत्था टेका और महंत विचार दास का आर्शिवाद लिया। मगहर में सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए भाजपा की प्रथम महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं राजमाजा ¨सधिया की पुण्यतिथि पर 25 जनवरी को होने वाले विशेष सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अब तक प्रदेश में ढाई लाख महिलाओं को सदस्यता दिलाई गई है। विशेष अभियान के तहत आगे भी सदस्यता अभियान जारी रहेगा। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा सरकार के मंत्री आजम खां द्वारा महिलाओं पर टिप्पणी खेद का विषय है। कहा कि सपा सरकार महिलाओं की अपेक्षा कर रही है। बसपा-कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए कहा कि इस बार जनता इन दलों को सबक सिखाने का कार्य करेगी। भाजपा सरकार में महिलाओं के अधिकारों के सवाल पर कहा कि केंद्र के मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाना ही इस बात का प्रमाण है कि भाजपा महिला अधिकारों को लेकर दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबिता ¨सह, क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्मिला द्विवेदी, क्षेत्रीय महामंत्री सुनीता अग्रहरी, क्षेत्रीय मंत्री नीरा दूबे, रीपावली पांडे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष संगीता वर्मा, उपाध्यक्ष सुशीला पाठक, उषा पांडे, किरण प्रजापति, गंगा ¨सह सैंथवार, राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा, प्रदीप कन्नौजिया, प्रदीप गुप्ता के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

क्षेत्रीय मंत्री बनी मनभावती ¨सह-महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा नेता गंगा ¨सह सैंथवार की पत्नी मनभावती ¨सह को क्षेत्रीय कमेटी में क्षेत्रीय मंत्री के पद नियुक्त किया है। इसको लेकर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता वर्मा और जिले की कमेटी की कार्यकत्रियों ने बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.