शिविर में बनाया भाजपा का सदस्य
संत कबीर नगर :सदस्यता अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेंहदावल तहसील मुख्यालय के साम
संत कबीर नगर :सदस्यता अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेंहदावल तहसील मुख्यालय के सामने शिविर लगाया। इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामबहादुर ¨सह के नेतृत्व में तीन सौ से अधिक लोगों को आनलाइन सदस्य बनाया गया।
हमारे मेहदावल स्थित संवाददाता के अनुसार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। सौ से अधिक सदस्य बनाने वाले को ही सक्रिय सदस्य बनाया जा सकेगा। सदस्य बनने के लिए लोगो के आगे बढ़कर खुद आने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा हुआ है। महंगाई और भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए देश की जनता ने भाजपा को सर्वोत्तम विकल्प माना है। सभी के विश्वास की ही देन है कि हर स्थानों पर कार्यक्रम पूरी तरह से सफल हो रहे हैं। बूथ स्तर तक के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी को जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सदस्य बनने के लिए आवेदक की मोबाइल से ही औपचारिकता पूरी किया जाता है। इसमें किसी तरह की शिथिलता नहीं किया जाना चाहिए। दिन भर चले अभियान में लगभग तीन सौ सदस्य बनाने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने दावा किया। इस दौरान देवेंद्र बहादुर ¨सह, जनार्दन लाल श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार ¨सह, शिवबहादुर ¨सह, गिरधर राय, महीप निषाद, विजय शंकर शुक्ल, प्रशांत श्रीवास्तव, चतुरी कन्नौजिया, दयाराम मिश्र, रामकृष्ण कांदू समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
हमारे बघौली स्थित संवाददाता के अनुसार बेलहर क्षेत्र के बभनी चौराहे पर भाजपा की सदस्यता के लिए शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ करते हुए जिला मंत्री मनीराम यादव ने कहा कि भारत का दुनिया का सबसे युवा देश है। भारत को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए युवाओं की जरूरत है। सदस्यता अभियान में सैकड़ों युवाओं ने शिविर में आकर सदस्यता ग्रहण किए जिसमें सबसे पहले युवाओं बो एक टोल फ्री नंबर पर एसएमएस किया गया। जिस पर रजिस्ट्रेशन नम्बर संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर मैसेज आया जिसमें संबंधित व्यक्ति का पूरा पता लिखने के लिए कहा गया था। जिस पर व्यक्ति द्वारा पूरा पता डाल करके मैसेज भेजने पर सदस्यता प्रक्रिया पूरी हो जाती है। सदस्यता अभियान का अध्यक्षता जिला संयोजक संवाद प्रकोष्ठ के अजय मिश्रा ने किया। इस मौके पर हैप्पी राय, सह संयोजक संवाद प्रकोष्ठ श्रवण मिश्रा, क्षेत्रीय संयोजक इन्द्रमणि उपाध्याय, आनंद वर्धन ¨सह, बृजराज मिश्रा, अशोक ¨सह, हीरालाल मिश्रा, हरिराम ¨सह, संतोष यादव, विनय, गुडडू यादव, प्रांतीय परिषद के सदस्य, श्यामनरायन समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।