मुख्यमंत्री आज प्रमुख परियोजनाओं को करेंगे समर्पित
संत कबीर नगर : प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को संत कबीर नगर जनपद में आएंगे और दो प्रमुख
संत कबीर नगर : प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को संत कबीर नगर जनपद में आएंगे और दो प्रमुख परियोजनाओं सरयू नदी के बिड़हरघाट पर बने पुल एवं नए भवन में संयुक्त जिला चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा जिला कारागार समेत आधा दर्जन परियोजनाओं का शिलान्यास करने की सूचना है। कार्यक्रम धनघटा के समीप बकौली बाग में होगा, जहां व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है।
प्रशासिनक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री लखनऊ से सुबह साढ़े दस बजे हेलीकाप्टर से चलकर साढे ग्यारह बजे कार्यक्रम स्थल बकौली बाग पहुंचेंगे और बहुप्रतीक्षित बिडहरघाट पुल एवं संयुक्त जिला अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। यहां पर पार्टी द्वारा जनसभा आयोजित की गई है, जिसको मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री यहां करीब एक घंटा रहने के बाद अंबेडकरनगर जनपद के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को प्रशासनिक व समाजवादी पार्टी स्तर पर काफी तेजी देखी गई। धनघटा के विधायक अलगू प्रसाद चौहान, जिलाध्यक्ष रामनरायन यादव, पूर्व सांसद भालचंद यादव समेत पार्टी के पदाधिकारी जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए दौड़ भाग करते देखे गए। इसी तरह बस्ती के मंडलायुक्त सुधीर कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण, डीएम प्रकाश ¨बदु, एसपी रोहन पी कनय ने प्रशासिनक व पुलिस के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मंच और हेलीपैड बनाने का कार्य तेजी पर रहा। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर पुलिस फोर्स को प्रशिक्षित किया गया।