Move to Jagran APP

अभियान की सफलता के लिए एक जुट हों कार्यकर्ता

संत कबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी तामेश्वर नाथ मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को शिव मंदिर मे

By Edited By: Published: Tue, 16 Dec 2014 10:39 PM (IST)Updated: Tue, 16 Dec 2014 10:39 PM (IST)
अभियान की सफलता के लिए एक जुट हों कार्यकर्ता

संत कबीर नगर :

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी तामेश्वर नाथ मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को शिव मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में सदस्यता अभियान के कार्यों की समीक्षा की गई। पार्टी की सदस्यता सप्ताह भीतर पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटी गई।

बैठक को संबोधित करते पूर्व प्रमुख दिग्विजय नारायण ऊर्फ जय चौबे ने कहा कि जनता भाजपा की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर संपर्क करना होगा। हर वर्ग के बीच में जाकर नीतियों की जानकारी देकर सदस्य बनाया जाए। उन्होंने मंडल में बनाए गए सदस्यता की जानकारी लेते हुए कहा कि आठ हजार का लक्ष्य सप्ताह भीतर पूरा कर लिया जाए। इसके लिए हर बूथ से युवाओं को जोड़ा जाए। जनपद के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मंडल स्तर पर तय किए गए लक्ष्य को पूरा करना जरुरी है। अभियान की सफलता के लिए बूथ स्तर पर सघन संपर्क करना होगा। उन्होंने बूथ वार विवरण संकलित करते हुए बूथ व सेक्टर वार कार्यकर्ताओं में जिम्मेदारी बांटी।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, मंडल सदस्यता प्रमुख दयराम, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, हरिभान ¨सह, मोती गुप्ता, राजनारायण द्विोदी, ओम प्रकाश गुप्ता, पालू राय, टार्जन राय, दिलीप ¨सह, राजेंद्र चौरसिया, ओमप्रकाश गुप्ता, शंभू ओझा, ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.