असनहरा घाट पर पुल निर्माण के लिए भूख हड़ताल
संत कबीर नगर : कठिनइयां नदी के असनहरा घाट पर पुल निर्माण को लेकर गुरुवार को सुभासपा कार्यकर्ताओं एवं
संत कबीर नगर : कठिनइयां नदी के असनहरा घाट पर पुल निर्माण को लेकर गुरुवार को सुभासपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने जल सत्याग्रह किया। दूसरे दिन शुक्रवार को भूख हड़ताल पर रहे। संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेष कुमार राजभर के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में आसपास के ग्रामीणों की सहभागिता देखी जा रही है।
पुल निर्माण के लिए बने संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष जवाहर लाल राजभर के नेतृत्व में सत्याग्रहियों ने सुबह से भूख हड़ताल रखा। इस दौरान नदी तट पर भारी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर ने कहा कि पुल निर्माण के लिए बार-बार प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया। हर बार आश्वासन ही मिला। जन हित में यह आंदोलन चलाया जा रहा है। जब तक पुल निर्माण के लिए ठोस आश्वासन नही मिलता प्रतिदिन पांच-पांच लोग अनशन करेंगे। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसील राहुल देव भट्ट को सौंपा गया। इसमें असनहरा घाट पर तत्काल पुल निर्माण, बढया ठाठर पुल निर्माण, जनपद में बने पुल के एप्रोच का निर्माण, पूर्वांचल राज्य का गठन, जिला अस्पताल का नाम राष्ट्रवीर सुहेल देव के नाम पर करने, मतदाताओं को पांच हजार रुपये भुगतान, एक समान शिक्षा, स्नातकोत्तर तक मुफ्त शिक्षा, प्राथमिक स्तर से तकनीकी शिक्षा, बैंक खाते में सब्सिडी व सत्रह जातियों को अनसूचित जाति में शामिल करने की मांग की गई है।