Move to Jagran APP

अधिकार के लिए महिलाओं ने निकाली रैली

संत कबीर नगर : जिला महिला अधिकार संगठन से जुड़ी महिलाओं ने शुक्रवार को रैली निकाली। रैली में महिलाओं

By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 11:36 PM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 11:36 PM (IST)
अधिकार के लिए महिलाओं ने निकाली रैली

संत कबीर नगर : जिला महिला अधिकार संगठन से जुड़ी महिलाओं ने शुक्रवार को रैली निकाली। रैली में महिलाओं ने अधिकारी के प्रति जागरूक करते हुए वाजिब अधिकार की मांग की। अंत में मुख्य मंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर उप जिलाधिकारी को सौंपा। महिलाओं ने सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए पैरवी किया तथा मनरेगा की मजदूरी भुगतान कराने की मांग उठाई। निर्धारित कार्यक्रम के तहत खलीलाबाद के सरौली बगिया में संगठन जिलाध्यक्ष अख्तरुन निशा के नेतृत्व में महिलाएं साढ़े दस बजे के करीब एकत्र हुई। यहां मांगों को लेकर एकजुटता से संघर्ष करने का निर्णय लिया।

loksabha election banner

महिलाओं का कहना था कि खलीलाबाद के बीस ग्राम पंचायतों में वंचित बहिष्कृत वर्ग की महिलाओं का संगठन बनाकर सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने का कार्य किया जा रहा है। इसमें दो हजार सदस्य जुड़ी है। ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा है कि महिलाओं उनका अधिकार मिले। मनरेगा में सौ दिन का काम सुनिश्चित करके समस्या का निदान किया जाए। स्कूलों में मानक के अनुरूप शिक्षक की तैनाती किया जाए। खुले में शौच से पूर्ण रुप से मुक्ति दिलाने के लिए पहल किया जाए। इसके साथ ही श्रम विभाग में हो रही धांधली पर अंकुश लगाने की मांग की। इस मौके पर भनभावती, सावित्री, दामयंती, सोनमती, मोना देवी, सुभावती, संकल्पाती देवी, साधना, सीमा, गीता, रेखा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.