परिजनों से बचने के लिए किशोरी ने किया बेहोशी का नाटक
संत कबीर नगर : क्षेत्र की एक अल्पवयस्का गुरुवार की सायं से ही घर से गायब थी। इसे लेकर रात भर परिजन
संत कबीर नगर : क्षेत्र की एक अल्पवयस्का गुरुवार की सायं से ही घर से गायब थी। इसे लेकर रात भर परिजन तलाश करते रहे परंतु पता नहीं चल पाया था। सुबह किशोरी गांव के बाहर अचेतावस्था मे मिली तो उसे अस्पताल ले जाया गया। किशोरी को जिला संयुक्त चिकित्सालय खलीलाबाद के लिए रेफर भी कर दिया गया था। लड़की ने मां से विवाद के कारण घर छोड़ना बताया तो लोग उसे वापस घर ले गए। इसे लेकर सुबह से ही पुलिस और परिजन परेशान रहे।
यह किशोरी मेंहदावल कस्बे के एक विद्यालय में पढ़ती है। गुरुवार को वह स्कूल आई थी, परंतु देर सायं तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश करना शुरू किया। रात भर परिजन तलाशते रहे इसके बाद वह गांव के बाहर अचेत होकर पड़ी मिली। हालांकि डाक्टर और पुलिस दोनों ही किशोरी का नाटक कहें या सही घटना कहें कोई समझ नहीं पाया। उसे जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया था। उसे जब ले जाने की तैयारी हुई तो वह होश मे आ गई और अपनी मां की डांट के कारण घर से नाराज होकर जाने की बात कही और बाद मे गलती का एहसास होने पर बचने के लिए बेहोशी का नाटक करने की बात कही।