हर युवा को रोजगार मोदी सरकार का संकल्प
संत कबीर नगर : धनघटा कस्बे में स्थित शिवमंदिर पर भाजपा की सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रव
संत कबीर नगर : धनघटा कस्बे में स्थित शिवमंदिर पर भाजपा की सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को विधान सभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत कराते हुये अधिक से अधिक सदस्य बनाने की रणनीति तैयार की गई।
सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष त्रयंबक नाथ तिवारी ने कहा कि पूरे देश में मोदी की हवा चल रही है। देश ही नहीं विदेश के लोग भी उनके कार्य की सराहना कर रहे हैं। उनकी सोच है कि हर युवा को काम मिले तथा हर घर में रोटी की व्यवस्था हो। उन्हीं की देन रही कि पूरे देश में लोक सभा चुनाव के समय आठ से अठारह करोड़ मतदाताओं ने भाजपा के ऊपर विश्वास किया और पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। भाजपा पूरे देश में सक्रिय सदस्यता अभियान चला रही है। हमें पहले भाजपा की नीतियों से आमजन को अवगत कराकर उनको सदस्य बनने के लिये प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा जब हमारे सदस्यों की संख्या अधिक होगी तो विरोधी दल अपने आप परास्त हो जाएंगे। आने वाले दिनों में प्रदेश में भी भाजपा का परचम लहरेगा और पूरे देश का विकास होगा। श्री त्रिपाठी ने जनसंघ के जन्म दाता श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर भी प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी ने की तथा संचालन जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने किया । इस मौके पर छोटेलाल मौर्य, विजय पासवान ओम प्रकाश शुक्ल, अनिरूद्ध शुक्ल, राजा राजन ¨सह, गणेश पांडेय, कपिल देव कन्नौजिया, जोखई ¨सह, अनिरुद्ध बेल्दार, राम जपित राजभर, अमित श्रीवास्तव, रमेश चौरसिया, रण विजय ¨सह, अर¨वद ¨सह, संजय गुप्ता, सुभाष चौहान, अनिरूद्ध चौहान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।