नाबालिग को बंधक बना दुष्कर्म करने का आरोप
संत कबीर नगर : थाना क्षेत्र के निहैला निवासी एक व्यक्ति की नाबालिक लड़की को घर से उस समय बहला फुसला
संत कबीर नगर : थाना क्षेत्र के निहैला निवासी एक व्यक्ति की नाबालिक लड़की को घर से उस समय बहला फुसला कर अपने घर लेजा कर बंधक बना लिया गया, जब घर पर कोई मौजूद नही था। जानकारी मिलने पर जब बेटी का पता करने उस व्यक्ति के घर जाने पर जानमाल की धमकी देते हुए मारने के लिये दौड़ा लिया गया। उसका आरोप है कि उसकी पोती को गांव का ही युवक अपने घर में बंधक बना कर दो दिन से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। घटना की तहरीर शनिवार को थाने पर दे दी गई है।
थाने में दी गई तहरीर में था निहैला निवासी नाबालिग लड़की के बाबा ने लिखा है कि हम लोग पूरे परिवार के साथ शुक्रवार को रिस्त्रतेदारी में गए थे। गांव का ही एक युवक उसी समय मेंरे घर पर पहुंचा और मेरी पोती को अपने घर उठा ले गया। जब हम लोग घर पहुंचे तो पोती घर पर नही मिली। अगल बगल पता करने के बाद लोगो ने गांव के एक युवक के साथ उसके घर तक जाने की बात कही तो उसके घर जा कर अपने पोती के बारे में जानकारी लेना चाहा तो परिजन तथा युवक मारने पीटने के लिये दौड़ा लिए। भाग कर किसी तरह से जान बचाया। प्रार्थना पत्र दे कर कार्रवाई की मांग की गई है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई नही हो सकी थी। इस बाबत पूछने पर एसओ रूदल यादव ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।