सीडीओ सुनी गुहार, डीपीओ से मांगी आख्या
संत कबीर नगर : सेमरियावां ब्लाक में बाल पोषाहार के घोटाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक वर्ष से व
संत कबीर नगर : सेमरियावां ब्लाक में बाल पोषाहार के घोटाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक वर्ष से वेतन न मिलने पर शनिवार को कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। मंडली संरक्षक के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल सीडीओ से मिला और गुहार सुनाई। मामले को गंभीरता सुनते सीडीओ डीपीओ को तीन भीतर ¨बदु वार आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। सत्रर शोकाज अब तक निस्तारित न होने तथा एक वर्ष से वेतन रोकने की ¨नदा किया। इसके बाद मंडल अध्यक्ष शिव सागर पांडेय, जिला संरक्षक अयोध्या ¨सह, जिलाध्क्ष गरिमा ¨सह, जिला मंत्री मुहइया खातून ने सीडीओ कार्यालय में पहुंच कर गुहार लगाया। इन्होंने बताया कि 19 नवंबर 2013 को सेमरियावां के हरगो¨वद के मकान से काला बाजारी के लिए रखा गया 920 बोरी पुष्टाहार बरामद किया गया। दोषियों बचाते हुए निद्रोष आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व मकान मालिक को फंसाया गया। संघ के पदाधिकारियों ने डीपीओ व अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया कर दोषी को एक नेता द्वारा संरक्षण मिलने की बात कही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने डीपीओ से ¨बदु वार आख्या मांगा। आख्या प्राप्त होने के बाद प्रकरण की नए सिरे से जांच की जाएगी। सीडीओ आश्वासन पर कार्यकत्रियो में प्रसन्नता है। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। धरना में सुनीता देवी, दुर्गावती, ऊषा देवी, जमीला खातून, अयोध्या प्रसाद, नजीमा खातून, प्रमिला, जानकी, सविता,सीमा आदि उपस्थित रही।