भ्रूण हत्या जीवन अधिकार का हनन
संत कबीर नगर : जच्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को खलीलाबाद तहसील सभागार में विधि
संत कबीर नगर :
जच्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को खलीलाबाद तहसील सभागार में विधिक साक्षरता शिविर लगा। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश सैय्यद मो. हसीब ने कहा कि शून्य से छह वर्ष आयु वर्ग में अप्रत्याशित गिरावट आई है। यह स्थिति हम सभी के लिए ¨चता का विषय है। बालिकाओं की संख्या में बीते दस वर्ष में भारी गिरावट हुई है। अब ¨लगानुपात 14 अंक कम होकर 902 ही रह गया है। यह गिरावट बालिकाओं के जीवन अधिकार हनन है। यह अंतर सामाजिक समस्याओं को जन्म दे रहा है। उन्होंने कहा कि कन्या को जन्म न लेने देना सामाजिक त्रासदी है। गर्भ में ही बालिकाओं का जीवन समाप्त कर बालिकाओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। सिविल जज सीनियर डिवीजन शिव चंद्र ने कार्यक्रम के उद्देश्य को परिभाषित करते हुए कहा कि जनपद में ¨लगानुपात 942 है। यह पिछले दस वर्ष में एक प्रतिशत अधिक है। संत कबीर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, लक्ष्मी नारायण पांडेय एडवोकेट ने भी विषय रखा। संचालन अधिवक्ता रफीक अहमद ने किया।