छठपूजा स्थल पर असलहा लहराने वाला गिरफ्तार
संत कबीर नगर : धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम औराडाड़ में बुधवार की शाम पोखरे पर छठ पूजन कर रही महिला
संत कबीर नगर :
धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम औराडाड़ में बुधवार की शाम पोखरे पर छठ पूजन कर रही महिलाओं में असलहे के बल पर दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने रंगे हाथ गिरप्तार किया हैं। इस दौरान अनेक महिलाएं बिना पूजा किए ही वापस लौट गयी।
जानकारी के अनुसार ग्राम औराडाड़ के नजदीक एक पोखरे पर छठ पूजन के लिए महिलाएं एकत्र थीं। इसी बीच गांव का एक युवक असलहे के साथ पूजा स्थल पर पहुंचा और पूजा कर रही महिलाओं को खदेड़ने लगा। वहां मौजूद कुछ लोगों ने जब इसका विरोध किया तो वह असलहे का प्रदर्शन करने लगा। असलहे के भय से अनेक महिलाएं पूजा पाठ बीच में ही छोड़ कर घर भाग गई। पूजा स्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को काफी मशक्कत के बाद कट्टे के साथ दबोच लिया। लेकिन इस बीच दहशत का माहौल कायम होने से छठ के पूजन में आए व्यवधान से ग्रामीण आहत हैं। इस बाबत पूछने पर एसओ रूदल यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। आरोपी को पकड़ लिया गया हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।