मतदाता सूची से हटेंगे डेढ़ लाख लोगों केनाम
संत कबीर नगर : जनपद के तीनों विधान सभा क्षेत्र में 01 लाख 57 हजार 929 फर्जी मतदाता हैं। इनके नाम मतद
संत कबीर नगर : जनपद के तीनों विधान सभा क्षेत्र में 01 लाख 57 हजार 929 फर्जी मतदाता हैं। इनके नाम मतदाता सूची से पृथक किए जाएंगे। जिलाधिकारी प्रकाश ¨बदु ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को मतदाता सूची के गहन जांच करने का निर्देश दिया है। ऐसे मतदाताओं के बूथों पर बीएलओ से फार्म सात भरकर उनके नाम सूची से से हटाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विधान सभा क्षेत्र वार एक-एक बूथ की मतदाता सूची की गहनता से जांच करने का कहा। निर्धारित आयु पूरी करने वालों को मतदाता सूची में शामिल करने का निर्देश दिया। गलत नाम न जुटे इसका पूरा ध्यान रखने की हिदायत दी। जिनका नाम एक से अधिक स्थान पर है, उनका नाम एक स्थान हो, इसके लिए बीएलओ प्रयास करें। इसके लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने का कहा। समीक्षा में जिलाधिकारी ने पाया कि विधान सभा 312 मेहदावल में 58,221, 313 खलीलाबाद में 46,133 तथा 314 धनघटा विधान सभा में 53, 575 डूप्लीकेट मतदाता है। जिन्हें सूची से बाहर किया जाना है। बैठक में उप जिलाधिकारी रामकेर यादव, हरिराम, सतीश कुमार त्रिपाठी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
--------