निर्धारित समय में पूरे कराएं जाएं कार्य: विशेष सचिव
संत कबीर नगर : विशेष सचिव राजस्व जेपी नागर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक किय
संत कबीर नगर : विशेष सचिव राजस्व जेपी नागर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक किया। बैठक में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से हुई क्षतिग्रस्त सार्वजनिक परिसम्पत्तियों की मरम्मत व पुनस्र्थापना के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा किया। रजच्य आपदा निधि से आवंटित धनराशि कराएं गए व कराएं जाने वाले कार्यों को गुणवत्ता से समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। विशेष सचिव राजस्व ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्ष 2013-14 में आवंटित धनराशि से अभी तक जनपद में महज आधे कार्य ही किए गए है। जो कार्य शेष है उन्हें समय रहते पूरा किया जाए जहां कार्य में कमी है उसे समय रहते ठीक कर लिया जाए। इस कार्य में लापरवाही अक्षम्य होगी। करीब आधा दर्जन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत जो धन आया उसके कार्य कराया गया। जिन कार्य के लिए पूरा आवंटित हुआ उसे पूर्ण कर लिया गया है। विशेष सचिव ने गन्ना विकास, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड, निर्माण खंड, आरईएस, ड्रेनेज खंड द्वारा कराएं गए कार्यो की समीक्षा किया। जांच टीम के सदस्य मुख्य अभियंता रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग महेंद्र ¨सह ने अभिलेखों का निरीक्षण किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी अजय कांत सैनी, मुख्य विकास अधिकारी रामनेरश सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
धनघटा तहसील क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य, सडक व बंधे के निर्माण कार्य का विशेष सचिव वित्त राजस्व जेपी सागर ने बुधवार को निरीक्षण किया। धनघटा चौराहे पर कराए जा रहे तहसील क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग व ग्रामीण अभियंत्रण सेवा द्वारा आपदा कोष से कराए गए कार्य, धनघटा चौराहे पर हो रहे नाला व सडक निर्माण, घाघरा के तट पर कराए गए एमबीडी बांध के मरम्मत कार्य तहसील में बने सडक व अशरफपुर मार्ग के मरम्मत कार्य आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। धनघटा चौराहे पर हो रहे कार्य में लापरवाही मिलने पर नाराजगी जताते हुए गिट्टी से धूल को साफ कर प्रयोग करने तथा मानक के अनुसार गिट्टी का प्रयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने रोड पर पड़ी गिट्टी को भी नाप कर देखा जो मानक के अनुरूप न मिलने पर नाराजगी जताते हुए मानक के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मानक की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर मुख्य अभियंता सिचाई आर पी गुप्ता, एडीएम अजय कांत सैनी, एसडीएम सतीश तिवारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एके वर्मा, अमरेश ¨सह, आर डी यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
स्थलीय निरीक्षण के बाद विशेष सचिव राजस्व ने कहा के बाढ़ व अति वृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई सडकें, बांध आदि के मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण में जहां कमी है उसमें सुधार करने का निर्देश दिया गया। कार्य गए व कराए जाने वाले कार्यो की रिर्पोर्ट शासन को भेजी जाएगी। कार्य में कहीं से कमी नही आने पाएं।
-------