प्रदेश सरकार पर बरसी भाकियू
संत कबीर नगर : रविवार को भारतीय किसान यूनियन-भारत का किसान संगठन गुट की बैठक जूनियर हाईस्कूल में
संत कबीर नगर : रविवार को
भारतीय किसान यूनियन-भारत का किसान संगठन गुट की बैठक जूनियर हाईस्कूल में आहूत की गई। यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर चर्चा करने के साथ ही सरकार पर किसान विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया।
संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवान चंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसका नतीजा है कि अभी तक किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने का भुगतान 350 रुपए प्रति कुंतल दिया जाना चाहिए। किसानों के धान की खरीदारी शीघ्र करने की वकालत भी की। प्रदेश सचिव राम सिंह ने कहा कि प्रदेश में बिजली की समस्या को लेकर आगामी बुधवार को लखनऊ के शक्ति भवन पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना की सफलता के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर लग जाए। इसके लिए मंगलवार को कार्यकर्ता खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर एकत्र होंगे। बैठक में कृष्णचंद्र चौधरी, रामनयन किसान, रवींद्र सिंह, लक्ष्मण पांडेय, बेनी माधव तिवारी, रामदुलारे, सुभाष चंद्र किसान, महेंद्र चौधरी, ब्रहमदीन चौधरी, रणजीत सिंह, रामदरश यादव, जर्नादन मिश्रा, जगदीश राय, सलाहुद्दीन, सुरेश चौधरी, राजेश भारती, रामा यादव आदि मौजूद रहे।