दीर्घायु के लिए बहनों ने की गोवर्धन पूजा
संत कबीर नगर : गोवर्धन पूजा करके यम द्वितीया तिथि पर शनिवार को भैयादूज पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गय
संत कबीर नगर : गोवर्धन पूजा करके यम द्वितीया तिथि पर शनिवार को भैयादूज पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। गोधन महाराज का प्रतीक चिह्न बनाकर पूजा की गई । बहनों ने अनुष्ठान कर पहले भाइयों को खरी-खोटी सुनाकर उनके दीर्घायु की यमराज से प्रार्थना कर सुख, समृद्धि का वरदान मांगा।
पौराणिक मान्यता के अनुसार दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा व अन्न कूट पर सुख समृद्धि की प्रार्थना की जाती है। गोधन बनाकर जल, दही, रोली, चावल, फूल, तेल, खीर इत्यादि से पूजा की गई। यम द्वितीया पर बहनों ने भाइयों के माथे पच् अच्छत का चन्दन लगाकर दीर्घायु की कामना की। अधिकांश क्षेत्रों में बहनों ने निर्जल व्रत रह कर गाय के गोबर से गोधन महाराज की प्रतिमा एवं प्रतीक चिह्न बनाकर पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात कांटा आदि रखकर कोसिया भरा, जिसमें भाइयों को खरी-खोटी सुनाकर यमराज से उनके लंबे जीवन का वरदान मांगा। इसके बाद गोवर्धन से गोबर लूटकर उसकी गोली बनाकर अनाज के ढेर में रखा। लोगों मानना है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही गोवर्धन उनके राशि की रक्षा करते हैं। धनघटा व मेंहदावल संवाददाता के साथ चुरेब, बघौली, मगहर, नाथ नगर मेंहदावल, सांथा, बखिरा, नंदौर, बेलहर, क्षेत्र के संवाददाता ने भैया दूज का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाने की सूचना दी है।
------