छठ पर्व की तैयारी शुरू, पूजा स्थलों की हुई सफाई
, संत कबीर नगर : सूर्योपासना के महापर्व छठ पर्व की तैयारियां दीपावली से ही प्रारंभ हो गई है। नगरप
, संत कबीर नगर :
सूर्योपासना के महापर्व छठ पर्व की तैयारियां दीपावली से ही प्रारंभ हो गई है। नगरपालिका खलीलाबाद द्वारा समय माता मंदिर, पुरानी तहसील स्थित बड़े पोखरे, रेलवे स्टेशन के पास तथा चीनी मिल के उत्तर साफ-सफाई कर घाटों पर तैयारिया की जा रही है।
लोक पर्व छठ के मद्देनजर साफ-सफाई कार्य किया जा रहा है। गुरुवार दीपावली पर्व पर अभियान के तहत सफाई की गई। शहर के छठ पूजा स्थल पर सफाई करके रंग-रोगन का कार्य किया। यहां प्रकाश व पेयजल की व्यवस्था के साथ सरोबर में पानी भरने की व्यवस्था बनाई गई। नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने पर्व पर सफाई व्यवस्था का निर्देश जारी करके कार्य का निरीक्षण भी किया। इसके साथ नगर पंचायत मगहर में कबीर चौरा व अन्य स्थान पर साफ-सफाई की व्यवस्था बनाई गई। ग्रामीण अंचलों में जिन परिवार की महिलाएं व्रत अनुष्ठान कर रही है वहां परिवार के सदस्य पोखरे व घाट की सफाई के साथ पानी व प्रकाश की व्यवस्था अपने स्तर से करने में जुटे है।
----------------
छठ समिति की बैठक
-जनपद में छठ पूजन के लिए जगह-जगह समिति का गठन किया गया है। खलीलाबाद में छठ पूजन समिति के सदस्यों ने समय माता मंदिर परिसर में गुरुवार को बैठक किया। बैठक में प्रतिमा स्थापना, प्रसाद वितरण के साथ अन्य व्यवस्था बनाया।
---------------
'नहाय-खाय' से प्रारंभ होगा व्रत
भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ का प्रथम चरण महिलाओं द्वारा 'नहाय-खाय' के साथ ही शुरू होगा। काíतक शुक्ल पक्ष चतुर्थी को सुबह उठने के बाद व्रती महिलाओं ने स्नान करने के तदुपरांत अन्न ग्रहण करेंगी।
नहाय-खाय करने के उपरांत व्रती महिलाएं अपने आसपास की अन्य महिलाओं के साथ बाजारों में छठ पर्व से सम्बंधित सामानों की खरीदारी करती हैं। दूसरे दिन को खरना करने के पश्चात तीसरे दिन शाम को अस्ताचलगामी तथा अगले उंगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। अर्घ्य के समय घाटों पर व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजन व भारी संख्या में श्रद्धालु जुटते है। मनोकामना पूरी होने से पर्व पर आस्था है।
--------------
पूजन सामग्रियों की सजेगी दुकानें
- छठ पूजा में प्रयुक्त होने वाले आवश्यक सामग्रियों को एकत्र करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। पर्व पर फलों का महत्व है। दुकान सजाने के लिए सीजनल फलों के साथ बिना सीजन वाले फल की मांग देखते हुए बु¨कग की जा रही है। जिला मुख्यालय के साथ बाजारों में दुकान पूजन में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों के दुकान सजाने की तैयारियां की जा रही है।