हरियाणा, महाराष्ट्र में जीत पर भाजपाइयों ने जताई खुशी
संत कबीर नगर :विधान सभा चुनाव में हरियाणा, महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने रविवार को
संत कबीर नगर :विधान सभा चुनाव में हरियाणा, महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने रविवार को खुशियों का इजहार किया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी।
संसदीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामकरन ¨सह ने कहा कि महाराष्ट्र व हरियाणा में मिली ऐतिहासिक जीत से साबित हो गया कि देश की जनता ने सुशासन व भ्रटाचार मुक्त सरकार सरकार बनाने का भाजपा को अवसर दिया है। इस मौके पर सेतबान राय, अमित श्रीवास्तव, जगदंबा श्रीवास्तव, महेंद्र दूबे, राम बहादुर ¨सह, राम प्रकाश राय, धर्मेंद्र नाथ तिवारी, रत्नेश मिश्र, भवनेश त्रिपाठी, देवी पांडेय, विनय मिश्र, दुर्गा पांडेय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी क्रम में नगर पंचायत मगहर के चेयरमैन अश्विनी कुमार गुप्त ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी को हर वर्ग का समर्थन प्राप्त हो रहा है और विरोधी दल लगातार धराशाई हो रहे हैं। नगर अध्यक्ष संदीप वर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा अन्य राज्यों में अपना कीíतमान स्थापित करने के बाद उत्तर प्रदेश चुनाव में भी अपना वर्चस्व कायम रखेगी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता वर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र में गठबंधन के बिना ही भाजपा ने जो परिणाम हासिल किया है उससे विरोधियों का मनोबल गिरता नजर आ रहा है। भाजपा नेता राजेश उर्फ गुडडू वर्मा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व से ही दो बड़े राज्यों में हो रहे चुनाव में भाजपा के बेहतर परिणाम आ रहे हैं।
धनघटा संवाददाता के अनुसार तहसील भाजपा कार्यालय पर बैठक कर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर जश्न मनाया। पटाखे फोड़े तथा एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर अनिल राय, पीएन सिंह, ध्रुवचंद ओझा, रोहित, लौहर, ¨वध्यवासिनी आदि लोग मौजूद रहे।