धरना-प्रदर्शन में ताकत दिखाएंगे भाजपाई
By Edited By: Published: Sun, 20 Jul 2014 10:32 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jul 2014 10:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, संत कबीर नगर :
तहसील क्षेत्र स्थित शिव मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को आहूत की गई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 26 जुलाई को होने वाले धरना प्रदर्शन की सफलता की रणनीति बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए हैसर मंडल के महामंत्री अनिल राय ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार से ऊब चुकी है। अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। आए दिन लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही है। इसके विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 26 जुलाई को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करने का एलान किया गया है। इसके तहत जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना को सफल बनाने की तैयारी कार्यकर्ता शुरू कर दें।
इस मौके पर पीएन सिंह, राम जपित राजभर, ब्रम्हदेव राय, रविंद्र राय, त्रिवेणी यादव सहित लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें