खत्म हो अराजकता, महिलाओं को मिले अधिकार
By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 10:30 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 10:30 PM (IST)
संत कबीर नगर : लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी जनता के बीच जाकर अपनी बात रख रहे हैं। जनता भी उनको सवालों से घेर रही है। जनता की भावनाओं को ताकत देने के लिए जागरण घोषणा पत्र प्रकाशित कर रहा है। इसी कड़ी में प्रस्तुत है बड़गो वसवारी निवासिनी गीतांजलि का घोषणा पत्र।
- देश में अराजकता का माहौल है।
कानून बनाकर इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।
- रोजगार परक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए ।
- क्षेत्र के विकास के लिये नेता की सोच अच्छी होनी चाहिए। विकास को प्रथम वरीयता दी जानी चाहिए।
-कृषि प्रधान देश में किसानों को उपज का वाजिब दाम नही मिल पा रहा है। इस स्थिति में सुधार होना चाहिए।
- महिलाओं के अधिकार व सुरक्षा के लिए कठोर कानून बने।
- रोजगार परक शिक्षा में महिलाओं को प्राथमिकता देकर उन्हें जागरूक किया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें