कल मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
चन्दौसी। परिषदीय विद्यालयों में 28 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैय
चन्दौसी। परिषदीय विद्यालयों में 28 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्र संख्या के हिसाब से स्कूलों में पेट के कीड़े मारने वाली गोली स्कूलों में पहुंच जाएगी। शिक्षकों को उस गोली को बच्चों को खिलाना है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि पेट में कीड़े होने की वजह से बच्चे सबसे अधिक बीमार होते हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी कार्यकर्ता व सहायिका बच्चों को कीड़े मारने वाली दवा खिलवाएंगी।
बबराला: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 28 फरवरी को मनाया जाएगा, जिसमें एक से 19 वर्ष तक के सभी छात्र-छात्राओं को नजदीकी सरकारी निजी विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र पर एल्बेंडाजोल कृमि मुक्ति दवा खिलाई जाएगी। महिला चिकित्सालय के प्रभारी डॉ सतवीर शर्मा ने बताया कि खुले में शौच व अस्वच्छता के कारण बच्चों के हाथों में कीड़े हो जाते हैं, जिसके कारण बच्चे जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। इस कारण बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) हो जाती हैं। कृमि मुक्ति दवा पिलाने से बच्चों के पेट में कृमि नहीं होते हैं और बच्चों का शरीर एवं मानसिक विकास पूर्ण रूप से होता है। कृमिनाशक गोली बच्चों को खिलाई जानी चाहिए, जिसमें निजी विद्यालयों की अपनी भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए।