अंबाला में गायब हुई चन्दौसी की महिला
चन्दौसी : बनियाठेर थाना क्षेत्र की महिला अंबाला में गायब हो गई। परिवार वालों ने घटना की तहरीर बनि
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 12:51 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 12:51 AM (IST)
चन्दौसी : बनियाठेर थाना क्षेत्र की महिला अंबाला में गायब हो गई। परिवार वालों ने घटना की तहरीर बनियाठेर थाना पुलिस को देकर गुमशुदगी दर्ज किए जाने की मांग की है। क्षेत्र के गांव अल्लीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ा गांव निवासी कल्यान ने बनियाठेर थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने कहा कि वह अपने पिता जसराम व माता ज्ञानवती (60) के साथ ट्रेन से मजदूरी करने रूपनगर (पंजाब) जा रहा था। रास्ते में अंबाला स्टेशन पर उसकी मां अचानक लापता हो गई। उसकी खोजबीन स्टेशन व आसपास की गई मगर वह नहीं मिली। सब रिश्तेदारियों में भी देख लिया, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका हैं। गुमशुदगी दर्ज किए जाने की मांग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें