ओवरलोड टाटा मैक्स को कराया सीज
सम्भल : वाहनों की ओवरलोडिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। बड़े वाहन चालक ही नहीं बल्कि छोटे वाहनों म
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 May 2017 12:43 AM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 12:43 AM (IST)
सम्भल : वाहनों की ओवरलोडिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। बड़े वाहन चालक ही नहीं बल्कि छोटे वाहनों में भी सवारियों की जान की परवाह नहीं करते हुए ठूंस ठूंस कर भरा जा रहा है। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय एक बैठक में शामिल होने के लिए बहजोई की ओर जा रहे थे। इसी बीच हयातनगर थाने के पास ओवरलोड टाटा मैक्स को उन्होंने रोक लिया। अंदर देखा तो उसमें बड़ी संख्या में सवारियां भरी हुई थीं। उन्होंने चालक से इस बारे में जानकारी की तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। उन्होंने वाहन को सीज कर दिया। इसके बाद मैक्स में बैठी सवारियां अपना सामान लेकर चली गईं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें