बाइक की टक्कर से महिला घायल
सम्भल : कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी महिला को तेज गति से जा रही बाइक ने रौंद दिया। जिससे वह गं
सम्भल : कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी महिला को तेज गति से जा रही बाइक ने रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। साथ ही बाइक सवार भी घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
मुरादाबाद जिले के हरथला निवासी सावित्री कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला लाडम सराय में नैनसुख की बेटी तारा की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। मंगलवार की दोपहर को वह घर के बाहर खड़ी थी। तभी सम्भल की ओर से तेज गति से जा रही बाइक का चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। बाइक ने घर के बाहर खड़ी महिला को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक गिरने से चालक सरायतरीन के मुहल्ला नवाब खेल निवासी बुरहान भी घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।