दूसरे प्रदेशों में धंधे को अंजाम दे रहे तस्कर
चन्दौसी : पंजाब के नशे के तस्करों ने अब दूसरे प्रदेशों में अपने धंधे की जड़ें जमाना शुरू कर दिया है।
चन्दौसी : पंजाब के नशे के तस्करों ने अब दूसरे प्रदेशों में अपने धंधे की जड़ें जमाना शुरू कर दिया है। सोमवार को पुलिस द्वारा डोडा चूर्ण के साथ पकड़े गए आठ आरोपियों में चार आरोपी पंजाब राज्य के हैं। वे यहां से दूसरे राज्यों को डोडा चूर्ण सप्लाई करते थे।
पंजाब नशे की तस्करी के लिए कुख्यात है, बताते हैं कि वहां के तस्करों के तार अन्य प्रदेशों से जुड़े हैं। पिछले कई वर्षों से पंजाब के तस्कर बदायूं से डोडा चूर्ण की तस्करी कर रहे हैं। यह बात सोमवार को हुई प्रेसवार्ता में एएसपी पंकज कुमार पांडेय ने भी कही थी। पंजाब के तस्करों को छत्तीसगढ़ व कोलकाता जैसी जगहों में कैसे तस्करी होती है, इसकी सारी जानकारी है। पंजाब राज्य में सरकार बदलने पर नशे पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। कांग्रेस के तो चुनावी मुद्दों में पंजाब को नशे के कारोबार से मुक्त कराना शामिल था। यही कारण है कि नशे के तस्कर पंजाब को छोड़कर दूसरे राज्यों को अपनी कर्मस्थली बना रहे हैं। दूसरी ओर भारी मात्रा में डोडा चूर्ण पकड़े जाने पर आबकारी विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। आबकारी निरीक्षक राजेश ¨सह ने बताया कि सम्भल जनपद में डोडाचूर्ण बेचने के लिए एक भी लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। छापेमारी का अभियान चलाया जाएगा, कहीं कुछ मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।