सिरसी में निकाला गया ताबूत का जुलूस
सिरसी : शिया समुदाय ने सातवें इमाम हजरत इमाम मुसिये काजिम अलैहिस्सलाम का यौमे शहादत रंजो गम के सा
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 01:02 AM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 01:02 AM (IST)
सिरसी : शिया समुदाय ने सातवें इमाम हजरत इमाम मुसिये काजिम अलैहिस्सलाम का यौमे शहादत रंजो गम के साथ मनाया। जिसमें ताबूत का जुलूस निकालकर मातम और नोहा ख्वानी की गयी। इस अवसर पर इमाम बारगाह इमाम रजा में मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें नसीमुल हसन ने अपने ह्मनवाओं के साथ मर्सिये ख्वानी की। मजलिस को मौलाना सफी असगर नजमी ने खिताब फरमाते हुए इमाम मुसिये काजिम की तालीमात पर अमल करने का आह्वान किया। मजलिस के बाद ताबूत का जुलूस निकाला गया। जिसमें अंजुमने हुसैनी और अंजुमने गुंचये इस्लाम ने मातम और नोहा ख्वानी की। अंत में मुल्क और कौम के लिए दुआ के बाद तबर्रुक त़कसीम किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें