बेटियों के बिना समाज व पुरुष का अस्तित्व नहीं
चन्दौसी : अखिल भारतीय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मानव सुरक्षा एवं जनजागृति मंच की एक गोष्ठी बेटी पढाओ
चन्दौसी : अखिल भारतीय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मानव सुरक्षा एवं जनजागृति मंच की एक गोष्ठी बेटी पढाओ, बेटी बचाओ घंटाघर बैंक रोड स्थित लाइब्रेरी हाल में हुई। इसकी अध्यक्षता कृष्ण अवतार गुप्ता ने व संचालन जयशंकर दुबे ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा बेटियां समाज व राष्ट्र की अमूल्य धरोहर एवं जननी हैं। एक सुसंस्कृत एवं संस्कारवान समाज व राष्ट्र के निर्माण हेतु बेटियों को पढ़ाना व उनकी सुरक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। बेटियों के बिना समाज व पुरुष का अस्तित्व नहीं है। राष्ट्रीय महामंत्री मनोज तिवारी ने कहा कि अगर आज हम सचेत नहीं हुए तो आने वाला समय समाज के लिए बहुत ही घातक एवं विनाशक होगा। इसलिए बेटियों को पढ़ाना व संस्कारवान बनाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
योगेन्द्र मोहन शास्त्री ने कहा कि भ्रूण हत्या एवं जघन्य एवं घोर पाप है। हमें ऐसा नहीं करना चाहिए बेटियों के विवाह समाज की कल्पना करना ही बेकार है। विनय अग्रवाल ने कहा कि बेटियों ने आज ही नहीं पुरातन समय से अपने सहासिक कार्यों के द्वारा राष्ट्र व समाज को गौरवान्वित किया है। राम कुमार शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार सारी शक्तियां देवीयों में निहित है, उसी प्रकार मानव समाज कल्याण रूपी सारी शक्तियां बेटियों के रूप में निहित है। नारी ¨नदा न करें, नारी नर ही खान, नारी से नर होते हैं, ध्रुव प्रहलाद समान। कृष्ण औतार गुप्ता ने कहा कि बेटियों को पढ़ाना, सिखाना ही जरूरी नहीं है उनको संस्कारित करना हमारी जिम्मेदारी है।
तारकेश्वर शर्मा ने कहा कि मानव के जीवन में एक बेटी का मां, बहन, पत्नी के रूप में एक बहुमूल्य योगदान है। राम किशोर कोरी ने कहा कि समाज में नारी का स्थान सर्वोपरि है और हमें नारी शक्ति का सम्मान एवं आदर करना चाहिए।
दीपेन्द्र नाथ गुप्ता, राहुल, हरपाल ¨सह, भूरे ¨सह, अनिल मिश्रा, साधू ¨सह, कृष्ण गोपाल गुप्ता, भारत ¨सह, यादराम ¨सह, मनोज शर्मा, भीकम ¨सह, विशाल शर्मा, प्रवीन तिवारी, विकास शर्मा, किशन पाल, श्यामवीर, मुनीष, विशाल तिवारी, सुरेश ¨सह आदि मौजूद रहे।