प्रदेश सरकार का नया कर स्वीकार नहीं करेंगे व्यापारी
चन्दौसी : प्रदेश सरकार पालिका के माध्यम से लाइसेंस शुल्क के नाम पर व्यापारियों पर नया कर लगाने की यो
चन्दौसी : प्रदेश सरकार पालिका के माध्यम से लाइसेंस शुल्क के नाम पर व्यापारियों पर नया कर लगाने की योजना बना रही है। इसे व्यापारी समाज किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं नहीं करेगा।
यह विचार अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जवाहर रोड पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने व्यक्त किये। राजू चढ्डा ने कहा व्यापारी समाज पहले से ही कई तरह के टेक्स से जूझ रहा है। अब और बर्दाश्त नहीं करेगा। संजीव अग्रवाल ¨रकू ने कहा व्यापारी अपने घर में छोटा मोटा व्यापार करता है सरकार समझ ले उसका यह उपहार व्यापारी स्वीकार नहीं करेगा। सरकार अपने कार्यकाल के बारे में सोचे अगर दो वर्ष के कार्यकाल में व्यापारी उत्पीड़न नहीं रुका तो समाजवादी सरकार को इसका परिणाम भुगतना होगा।
बैठक का संचालन प्रभात कृष्ण व अन्नू वाष्र्णेय ने किया। राकेश प्रजापति, राजू चढ्डा, संजीव अग्रवाल, सुशील छोटू, अजय अग्रवाल, आशुतोष मिश्रा, विकास मिश्रा, गौरव, अर्पित मेहरोत्रा, नीले साहनी, हरेन्द्र कोहली आदि मौजूद रहे।