Move to Jagran APP

सपा में शीत युद्ध व मनभेद आने लगे सामने

चन्दौसी : समाजवादी पार्टी महिला सभा की नगराध्यक्ष का मुद्दा प्रदेश अध्यक्ष- मुख्यमंत्री की अदालत में

By Edited By: Published: Thu, 27 Nov 2014 11:35 PM (IST)Updated: Thu, 27 Nov 2014 11:35 PM (IST)
सपा में शीत युद्ध व मनभेद आने लगे सामने

चन्दौसी : समाजवादी पार्टी महिला सभा की नगराध्यक्ष का मुद्दा प्रदेश अध्यक्ष- मुख्यमंत्री की अदालत में पहुंच गया है। वहीं पार्टी में चल रहा शीत युद्ध व मनभेद सामने आने लगे हैं।

loksabha election banner

कुछ दिनों पूर्व ही सपा प्रदेशाध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष सहित सपा के जिला महासचिव की नियुक्ति की थी। महिला सभा की जिलाध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू कुमारी बनाई गई थीं। यह अपनी जिला कार्यकारिणी व नगर इकाइयों की अभी घोषणा भी नहीं कर पाई हैं कि गणेश कालोनी निवासी सुधा गुप्ता ने अपने आपको नगर अध्यक्ष बताते हुए नगर कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी है।

इस घोषणा पर सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष रेनू कुमारी ने आपत्ति जताई है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। कहा है कि 17 नवंबर को आपने सम्भल जिला की सपा महिला सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया किंतु नगर की एक महिला ने स्वयं को नगराध्यक्ष घोषित कर कार्यकारिणी का गठन भी कर लिया है। इसकी उनसे न कोई संस्तुति ली गई और न कोई सहमति। उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र की प्रति सपा जिलाध्यक्ष, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव एसआरएस यादव को भेजी गई है।

महिला सभा की जिलाध्यक्ष रेनू कुमारी द्वारा प्रदेशाध्यक्ष मुख्यमंत्री को पत्र लिखने से स्पष्ट हो गया है कि पार्टी में शीत युद्ध व मनभेद चल रहे हैं। क्योंकि ऐसा नहीं है कि अपने आपको नगर अध्यक्ष बताने वाली सुधा गुप्ता को पार्टी के पदाधिकारियों का संरक्षण प्राप्त नहीं हो।

----------------

वर्जन

मामले को संज्ञान में लिया जायेगा। पार्टी की मजबूती के लिये कार्यकर्ताओं को काम करना चाहिये। आपसी समन्वय व तालमेल से काम करना चाहिए। इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ तो कड़े कदम उठाये जायेंगे।

-फिरोज खां, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, सम्भल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.