Move to Jagran APP

50 Days: सहारनपुर में जबर्दस्त तनाव, गांव छोड़कर भागे रावण के सहयोगी

सहारनपुर के शब्बीरपुर से उपजी जातीय हिंसा के बाद से तनाव के हालात बरकरार हैं। जातीय हिंसा के 50 वें दिन सहारनपुर शहर से गांव-देहात तनाव पूर्ण शांति और अफरातफरी रही।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 10 Jun 2017 05:18 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2017 11:03 PM (IST)
50 Days: सहारनपुर में जबर्दस्त तनाव, गांव छोड़कर भागे रावण के सहयोगी
50 Days: सहारनपुर में जबर्दस्त तनाव, गांव छोड़कर भागे रावण के सहयोगी

सहारनपुर (जेएनएन) सहारनपुर के शब्बीरपुर से उपजी जातीय हिंसा के बाद से तनाव के हालात बरकरार हैं। जातीय हिंसा के 50 वें दिन सहारनपुर में शहर से गांव-देहात तक तनाव पूर्ण शांति रही। डीएम ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व कांग्रेस नेता पीएल पूनिया के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस दौरान भीम आर्मी के सदस्यों ने अपने अपने गांव छोड़कर अन्यत्र शरण ले ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रहीं हैं। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण और कमल वालिया की गिरफ्तारी के बाद से इन लोगों का पलायन जारी है। घर वालों की नजर में यह कहां गए हैं। उन्हें पता नहीं है। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेताओं के सहारनपुर प्रवेश पर प्रतिबंध, इमरान मसूद को दौड़ाया

परिजनों ने किया जमकर हंगामा

जातीय हिंसा में घायल हुए प्रदीप चौहान की चंडीगढ़ में मौत से शहर से गांव-देहात तक अफरातफरी का माहौल बन गया। घंटाघर पर जाम लगाने के लिए एबुलेंस से शव को उतारने की कोशिश करते परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हालात संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच आसनवाली में शव का अंतिम संस्कार किया गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर सीमाओं को सील कर चौकसी बढ़ा दी गई है। 

जातीय हिंसा के 50 दिन बीतने पर भी सहारनपुर में अमन कायम नहीं हो पा रहा है। 24 मई को जातीय हिंसा दौरान गांव असनवाली निवासी परचून व्यापारी प्रदीप चौहान को चकहरेटी गांव के समीप दो नकाबपोशों ने गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उसे पीजीआइ चंडीगढ़ में भेजा गया था। आज तड़के उसकी मौत हो गई। 

तस्वीरों में देखें-तिहरे हत्याकांड को लेकर सीतापुर आंदोलित, बाजार बंद

सीओ ने समझा-बुझाकर मनाया

असनवाली में शाम 5.20 बजे चंडीगढ़ से एंबुलेंस शव लाया गया। परिजनों ने घंटाघर पर जाम लगाने के लिए एबुलेंस से शव उतारने की कोशिश की तो नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार व सीओ ने समझा-बुझाकर मनाया। यहां हंगामा भी हुआ। उधर, गांव असनवाली में युवकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अतिरिक्त पुलिस बल आने के इंतजार में माहीपुर तिराहे पर खड़ी एबुलेंस के चालक बिजेंद्र के साथ युवकों ने मारपीट भी की। अंत्येष्टि के समय श्मशान घाट पहुंचे कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर व जिला अध्यक्ष शशि वालिया लोगों का आक्रोश देख चुपचाप खिसक लिए। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच आसनवाली में शव का अंतिम संस्कार किया गया। उधर डीएम एम पीके पांडेय ने मृतक के पिता जानवीर को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से साढ़े 14 लाख का चेक दिया। 50 हजार की धनराशि पहले ही दी चुकी है। 

यह भी पढ़ें: अब सहारनपुर हिंसा के आरोपी भीम आर्मी प्रमुख को मिला कांग्रेस का साथ

राजबब्बर-पीएल पूनिया का प्रवेश प्रतिबंधित

डीएम पीके पांडेय ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व कांग्रेस नेता पीएल पूनिया को 11 जून को सहारनपुर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एडीजी कानून व्यवस्था आदित्य मिश्रा ने आइटीसी गेस्ट हाउस में सहारनपुर मंडल के डीआइजी व तीनों जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ बैठक कर ईद और कांवड़ के दौरान कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। 5 मई की ङ्क्षहसा के बाद दर्ज 19 और मुकदमों में रावण को धारा 120 बी में नामजद करने पर मंथन हुआ।  

यह भी पढ़ें:राज्यपाल की रिपोर्टः सहारनपुर हिंसा से निपटने में नाकाम रहा प्रशासन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.