Move to Jagran APP

बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

सहारनपुर : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सभी बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 11:10 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 11:10 PM (IST)
बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

सहारनपुर : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सभी बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार के दमनात्मक रवैए के प्रति रोष व्यक्त किया। 28 फरवरी को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

loksabha election banner

फोरम के जिला संयोजक सुनील गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर एकत्र हुए और सरकार के दमनात्मक रवैये पर रोष जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की बैंकिग विरोधी, कर्मचारी विरोधी व अधिकारी विरोधी हर नीति का पुरजोर विरोध किया जाएगा। यूएफबीयू के सभी घटकों ने 28 फरवरी की हड़ताल को पूर्ण सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राजीव जैन, प्रदीप गुप्ता, संजय शर्मा, अरविंद गुप्ता, वीर कुमार जैन, संजीव शर्मा, अतुल चोपड़ा, अजय गुप्ता, अतुल सिंघल, कुलदीप ¨सह, फिरोज अंसारी, ओपी अरोड़ा, प्रीति चढ्ढा, महेन्द्र ¨सह, सतीश छाबड़ा, राकेश कुमार, मो. शाहिन व परसराम रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.