करण व उबैदुल्लाह बने चैम्पियन
सहारनपुर : मिशन कंपाउंड स्थित स्माल वंडर स्कूल में सोमवार को खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। अपनी प
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 11:09 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 11:09 PM (IST)
सहारनपुर : मिशन कंपाउंड स्थित स्माल वंडर स्कूल में सोमवार को खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। अपनी प्रतिभा के बल पर करण व उबैदुल्लाह को चैम्पियनशिप का खिताब मिला।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुन्नालाल कालेज की पूर्व प्राचार्य नीलांजना किशोर रही। उनका स्वागत व स्मृति चिह्न राजीव मखीजा व सविता मखीजा ने भेंट किया। इस दौरान देश भक्ति पर कार्यक्रम भी प्रस्तुत हुए। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में करण व उबैदुल्लाह अव्वल रहे। प्रधानाचार्य सविता मखीजा ने आभार व्यक्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें