समस्याओं पर किया विचार-विर्मश
सहारनपुर: उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विर्
सहारनपुर: उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विर्मश किया गया। वित्त एवं लेखाधिकारी की हठधर्मिता पर रोष व्यक्त कर धरने की चेतावनी दी गई।
नवाब गंज स्थित नेशनल नेहरू जूनियर हाईस्कूल में आयोजित बैठक में प्रांतीय संयुक्त सचिव मंसूर अहमद, जिलाध्यक्ष रमेशचंद सैनी, मंडल उपाध्यक्ष संदीप सैनी ने आरोप लगाया कि वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है कोई भी कार्य बिना वसूली के नही हो पाता है। संगठन 1 अगस्त के उपरांत धरना प्रदर्शन को बाध्य होगा। शिवचरण शर्मा, रामभज शर्मा, राजेश कुमार,मिथलेश आर्या, सुमित शर्मा, नम्रता ¨सह, सोनिया, मधुबाला, पूजा, अरूण खुराना, लक्ष्मण ¨सह, दिगंबर ¨सह, राजेश कुमार, राजवीर ¨सह, राजेश कुमार, देवेंद्र कुमार, राजपाल ¨सह, जितेन्द्र कुमार, मोहित गुप्ता, रजनीश शर्मा, लोकेश चौधरी रहे।