Move to Jagran APP

पुण्या गर्ग राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड के प्रदेश मुख्यालय ने पाइनवुड स्कूल की छात्रा पुण्या गर

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jul 2017 11:03 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jul 2017 11:03 PM (IST)
पुण्या गर्ग राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित
पुण्या गर्ग राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड के प्रदेश मुख्यालय ने पाइनवुड स्कूल की छात्रा पुण्या गर्ग का चयन राज्यपाल पुरस्कार के लिए किया है। पुरस्कार के चयनित होने पर स्कूल परिवार में हर्ष की लहर है।

loksabha election banner

पाइनवुड स्कूल की कक्षा-9 की छात्रा पुण्या गर्ग का चयन गाइड के पुरस्कार के लिए किया गया है। संजीव कुमार गर्ग-डा.अंजलि गुप्ता की होनहार पुत्री पुण्या बचपन से ही शिक्षणेत्तर गतिविधियों में भागीदारी करती रही है। भाषण प्रतियोगिताओं में भी उसने कई पुरस्कार जीते हैं। प्रधानाचार्य डा.संजीव जैन ने बताया कि राजभवन लखनऊ में होने वाले समारोह के दौरान पुण्या को राज्यपाल द्वारा पुरस्कार दिया जायेगा। पुण्या के भाई कार्तिकेय नारायण गर्ग बहन के पुरस्कार के लिए चयनित होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भारत स्काउट एंड गाइड के जिला संरक्षक/अध्यक्ष व जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि जिले से 15 स्काउट-गाइड का चयन राज्यपाल पुरस्कार के लिए हुआ है। यह जिले में संगठन की कार्यकुशलता का परिचायक है। संगठन कमिश्नर अनिल कुमार भारद्वाज ने सफल स्काउट-गाइड को चुने जाने के लिए बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.