राहुल ने जाना शब्बीरपुर के ¨हसा पीड़ितों का हाल
सहारनपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को शब्बीरपुर के ¨हसा पीड़ितों का हाल
सहारनपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को शब्बीरपुर के ¨हसा पीड़ितों का हाल जाना और आश्वस्त किया। कहा कि सभी को न्याय मिलेगा और मदद की जाएगी।
शनिवार को हरियाणा के रास्ते वाया सोनीपत और यमुनानगर होते हुए राहुल गांधी को सहारनपुर पहुंचना था। लेकिन जिला प्रशासन ने उनके जनपद में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। इस कारण स्थानीय कांग्रेस नेता शब्बीरपुर ¨हसा के कुछ पीड़ितों को लेकर यमुना बार्डर पर पहुंच गए। इधर, जिला प्रशासन इस बात पर अडिग था कि राहुल गांधी को किसी कीमत पर जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। लेकिन, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद से बातचीत के बाद यह तय हुआ कि राहुल गांधी को बार्डर के पास ही एक ढाबे पर रोक दिया जाए, ताकि वह पीड़ितों से बातचीत कर उनका हाल जान सकें। यह तय होने पर अंबाला रोड स्थित पंजाब हिमाचल वैष्णो ढाबे पर पीड़ितों से राहुल गांधी के मिलने का कार्यक्रम तय हुआ। उन्होंने यहां न केवल पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना बल्कि उनके बीच बैठे भी। शब्बीरपुर ¨हसा के पीड़ित नीटू, उसकी पत्नी राखी, 8 साल का बेटा बादल व 6 साल के सावन से राहुल गांधी ने बातचीत की। नीटू ने बताया कि उसका पूरा घर जला दिया गया। इस कारण वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारा-मारा फिर रहा है। राखी ने बताया कि उपद्रवियों ने मारपीट की और गांव की गर्भवती महिलाओं तक को नहीं बख्शा। आरोप लगाया कि प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा। अभी तक भी किसी को आर्थिक सहायता नहीं दी गई है। शब्बीरपुर के पूर्व प्रधान नरेश कुमार ने पुलिस प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। ¨हसा में घायल हुए अग्नि भास्कर ने बताया कि उन्हें बेघर कर दिया गया और पुलिस ने उनके ही खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। शब्बीरपुर के श्रीकांत व हलालपुर गांव के राय ¨सह ने भी राहुल गांधी को आपबीती सुनाई। 23 मई को मायावती की सभा से लौटते समय नकाबपोशों के हाथों मारे गए सुंआखेडी गांव के आशीष के ताऊ पहल ¨सह से भी राहुल ने बात की। पीड़ितों को आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय दिलाया जाएगा और मकान भी दिलाए जाएंगे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, के राजू, पीएल पुनिया, इमरान मसूद, विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर आदि मौजूद रहे।