घलौली बॉर्डर पुलिस चौकी पर होती रही वाहनों की तलाशी
देवबंद : शब्बीरपुर ¨हसा के बाद जनपद में उपजे तनावपूर्ण हालात के बीच शनिवार को पुलिस ने सहारनपुर-मुजफ
देवबंद : शब्बीरपुर ¨हसा के बाद जनपद में उपजे तनावपूर्ण हालात के बीच शनिवार को पुलिस ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। खुफिया विभाग से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने रोडवेज बसों, कारों और बाइक सवारों की बारीकी से तलाशी लेने के बाद आगे जाने दिया।
शुक्रवार रात कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली से यूपी की ओर निकल जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घलौली, देवबंद-मंगलौर रोड, देवबंद-नानौता रोड समेत चारों ओर के रास्ते सील कर वाहनों और बाइकों की तलाशी आरंभ कर दी। सीओ सिद्धार्थ ¨सह और प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। रात्रि करीब 12.30 बजे से शुरू हुआ अभियान शनिवार दो बजे तक चला। खुफिया विभाग का इनपुट मिलते ही सुबह होने तक जनपद के आलाधिकारी भी घलौली बार्डर पुलिस चौकी पर लावलश्कर के साथ पहुंच गए। रोडवेज बसों, कारों व बाइकों की जबरदस्त चेकिंग अभियान चला। बसों में हो रही पुलिस चेकिंग को देख लोगों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि राहुल गांधी के यमुनानगर से होते हुए सरसावा पहुंचने की जानकारी मिलते ही मौके पर तैनात पुलिस बल को अधिकारी शब्बीरपुर गांव की ओर लेकर दौड़ पड़े।