छावनी में तब्दील थी सीमा
नानौता : कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सहारनपुर आने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमल
नानौता : कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सहारनपुर आने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने नानौता शामली बार्डर को छावनी में तब्दील कर दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी रामपुर, सीओ गंगोह, तहसीलदार रामपुर सहित एसओ नानौता ने सीमा से गुजर रहे वाहनों की जमकर चे¨कग की।
शनिवार की सुबह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नानौता ब्लॉक के दंगा ग्रस्त गांव शब्बीरपुर में पहुंचने की सूचना से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो राहुल गांधी को शब्बीरपुर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। जिसके बावजूद भी कांग्रेस नेता शब्बीरपुर आने की रट लगाए हुए थे। जिसके चलते क्षेत्राधिकारी गंगोह विष्णु चन्द गौतम, उपजिलाधिकारी रामपुर मनिहारान मनोज कुमार, तहसीलदार रमेश ¨सह, थाना प्रभारी यशपाल ¨सह ने देर रात्रि से ही जन्धेडी चैक पोस्ट बॉर्डर चौकी को छावनी में तब्दील कर दिया। अल सुबह से सभी अधिकारियों ने सभी बड़े वाहनों की चे¨कग कर तलाशी ली। इस दौरान लग्जरी कारों पर प्रशासन की विशेष नजर रही। प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरे पर तनाव इस कदर हावी था कि जनपद में किसी भी प्रकार से कोई संदिग्ध दाखिल न होने पाए, इसके लिए प्रशासन हर तरह से चौकसी बरत रहा था। फिल्म लगी गाड़ियों की चेकिंग के बाद उनके मालिकों को भी फिल्म उतारने की हिदायत दी गई। राहुल गांधी के यमुनानगर मार्ग से सहारनपुर पहुंचने पर चौकी पर तैनात प्रशासन ने चैन की सांस ली।