एशियन पैदल प्रतियोगिता को होगा टीम का चयन
सहारनपुर :जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डा. अशोक गुप्ता ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावध
सहारनपुर :जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डा. अशोक गुप्ता ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में चौथी राष्ट्रीय पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन अगले माह दिल्ली में किया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम का गठन होगा तथा यही टीम मार्च में जापान में होने वाली एशियन पैदल चाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
डा. गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता पुरुष महिला व बालक बालिका चार आयु वर्ग में विभिन्न दूरी की आयोजित की जायेगी। पुरुष वर्ग के लिए 50 किमी व 20 किमी, महिला वर्ग के लिए 20 किमी, बालक 20 वर्ष से कम 10 किमी तथा इसी आयु वर्ग में बालिका 10 किमी पैदल चाल प्रतियोगिताएं होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एक फरवरी से पूर्व सादे कागज पर नाम व अन्य विवरण सहित आवेदन करना जरुरी है।
पुस्तक व शोध ग्रंथ का विमोचन
सहारनपुर : दिल्ली में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में सहारनपुर निवासी डा. प्रवीन कुमार द्वारा लिखित पुस्तक स्वतंत्रता आंदोलन में सफाई कामगार जातियों का योगदान (1857-1947 तथा शोध ग्रंथ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में वाल्मीकि समाज का योगदान, का विमोचन दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. कौशल पंवार डा. जयप्रकाश कर्दम, शांति स्वरूप बौद्ध तथा चरण ¨सह बबरीक ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बीर ¨सह बौद्ध, विमल, निर्मल, कपिल स्वरूप, संजीव, संज आदि मौजूद रहे।