Move to Jagran APP

मजबूती से लड़ेंगे विस चुनाव : चंद्रशेखर

सरसावा : भाजपा के बूथ सम्मेलन में संगठन व बूथ प्रबंधन की मजबूती जोर देते आगामी विधानसभा का चुनाव मजब

By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 10:24 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 10:24 PM (IST)
मजबूती से लड़ेंगे विस चुनाव : चंद्रशेखर

सरसावा : भाजपा के बूथ सम्मेलन में संगठन व बूथ प्रबंधन की मजबूती जोर देते आगामी विधानसभा का चुनाव मजबूती के साथ लड़ने व चुनाव में निश्चित रूप से विजयी प्राप्त करने की बात कही गई।

loksabha election banner

अंबाला रोड स्थित के के पैलेस में नकुड़ विधान सभा क्षेत्र के बूथ सम्मेलन को संबोधित करते पश्चिम क्षेत्र संगठन मंत्री चंद्र शेखर ने कहा कि यदि हम बूथ स्तर पर मजबूत है। हम निश्चित रूप से चुनाव में विजयी होगे। बूथ की मजबूती पर बल देते उन्होंने विधान सभा चुनाव में 265 प्लस के रिकार्ड के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र पर विश्वास रखती है, इसीलिए यह लोकतंत्र पार्टी है जिसमें वंशवाद को बिल्कुल दूर रखा गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते कहा कि संगठन में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता का अति महत्व है वही पार्टी की ताकत है। इस मौके पर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश की जनता को गर्व है कि उसे मोदी जैसा निर्भीक प्रधानमंत्री मिला, जिसे देश ही नहीं दूसरे देश भी प्रधान मंत्री की क्षमता ताकत का लोहा मानने लगे। उन्होंने मिशन 2017 को सामने रख बूथ स्तरीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से कहा कि वे मुस्तैदी के साथ चुनावी तैयारी में जुट जाएं। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संगठन व प्रशासनिक व संगठन को बलशाली बनाए जाने की जमकर प्रशंसा करते हुए भाजपा को विश्व की नंबर वन पार्टी बताया। इस मौके पर उन्होंने सपा को अब तक की सबसे असफल सरकार बताते कहा कि प्रदेश में जंगलराज है, जिसके चलते प्रदेश की जनता भयभीत है। जिला प्रभारी तजेंद्र निर्वाल ने कहा कि कार्यकर्ता अपने मनोबल को मजबूत बनाए रख चुनावी मैदान में आ जाएं, क्योंकि मनोबल ही जीत का आधार होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने की तथा संचालन डा. महेंद्र ¨सह सैनी ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर ¨सह पुंडीर, देहात मंडल अध्यक्ष अनुज राठी, नगर अध्यक्ष सुशील कांबोज, डा. धर्म ¨सह सैनी, मनोज चौधरी, अरुण चौधरी, जितेंद्र राठी, चौ. राजपाल फंदपुरी, पवन ¨सह राठौर व पंकज रोहिला आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.