Move to Jagran APP

ताड़का के रूप को देखकर डरे बच्चे

सहारनपुर : महानगर में विभिन्न स्थानों पर चल रही रामलीला में ताड़का के भंयकर रूप को देख छोटे-छोटे बच्च

By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 11:12 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 11:12 PM (IST)
ताड़का के रूप को देखकर डरे बच्चे

सहारनपुर : महानगर में विभिन्न स्थानों पर चल रही रामलीला में ताड़का के भंयकर रूप को देख छोटे-छोटे बच्चे डर गये।

loksabha election banner

गोविन्दनगर मैदान में भारतीय कला मंच रामलीला सभा द्वारा सीता जन्म व ताड़का वध लीला का मंचन किया गया। रामजी के बालरूप में मनप्रीत ¨सह, लक्ष्मण के रूप में विशुल नागवंशी, जनक के रूप में विपिन, मारीच के रूप में आदित्य ठाकुर ने प्रस्तुति दी। महादेव प्रसाद रामलीला सभा के अध्यक्ष सरदार सर्वजीत धीर, नरेन्द्र शर्मा, पुनीत ¨सह धीर, वरुण शर्मा थे। रेलवे टीटू कालोनी में भारतीय कला संगम श्रीरामलीला सभा द्वारा सीता जन्म व ताड़का वध का मंचन किया गया। अभिषेक राजपूत-राम, लक्ष्मण अर्जुन राजपूत, ताड़का अली अहमद, दशरथ डिम्पल, विश्वामित्र सुमित ¨सघल ने किरदार निभाया। अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, जसवीर मोधा, सुरेन्द्र मोधा, अशोक छाबड़ा, राजेन्द्र कुमार थे। मालगोदाम रोड पर उत्तर रेलवे नाटक क्लब द्वारा सीता स्वयंवर लीला का मंचन किया गया। हिमांशु सैनी-राम, आरके भटनागर-रावण, विशाल अवस्थी-जनक, रवि भटनागर ने लक्ष्मण का अभिनय किया। प्रधान संजीव शर्मा, अमित यादव, सरदार कुलवंत भाटिया, यशपाल त्रेहान, पंकज बजाज थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नुमाइश कैम्प गोपाल नगर में सुपर क्लब द्वारा विरेन्द्र लखनपाल के निर्देशन में सीता स्वयंवर-लक्ष्मण परशुराम संवाद लीला का मंचन किया गया। राम का पवन सेतिया, लक्ष्मण का संदीप, सीता का विद्योतमा विश्वामित्र का रजत, जनक का मनोज गगनेजा ने निभाया। सुधीर गुम्बर, काका सूरी, अनिल रसवंत, विकास खुराना, तरुण हुडिया, अमन कालड़ा थे। गांधी पार्क में श्रीराधा कृष्ण मन्दिर क्लब द्वारा राम व सीता जन्म लीला का मंचन किया गया। पंकज कौशिक ने विष्णु, अनुज जैन ने वशिष्ठ, सोफिया ने सुमित्रा, ऐश्वर्या ने कौशल्या, हरमिन्द्र ने दशरथ का अभिनय किया। संरक्षक चौधरी अमरजीत ¨सह, प्रधान जोगेन्द्र कुमार, गुरदीप ¨सह बाबा, हरीश शर्मा, राकेश वत्स थे। केशवनगर नुमाइश कैम्प में नवयुग सेवा समिति द्वारा निर्देशक जगदीश पपनेजा व पृथ्वीराज चौहान के निर्देशन में सीता स्वयंवर एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद लीला का सुन्दर मंचन किया गया। अध्यक्ष राजकुमार मदान, महामंत्री आशु धवन, सरदार सुरजीत ¨सह, सुभाष गंगा थे। लेबर कालोनी में मानवीय कल्याण समिति द्वारा राम जन्म का मंचन किया गया। संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा, पण्डित कृष्णानंद, प्रधान संदीप रावत, कमल श्रीवास्तव, मनोज ठाकुर थे। श्रीकृष्णा राम नाटक क्लब जुबली पार्क द्वारा हरीश भटेजा के निर्देशन में रावण दिग्विजय-श्रीराम जन्म का सुन्दर मंचन किया गया। जिसमें मेघनाद-इन्द्र का संवाद देखने लायक था। रावण का कमल मल्होत्रा, मेघनाद का शशी खेड़ा, दशरथ का संजीव भंडारी, शंकर का राहुल चानना ने किरदार निभाया। प्रधान महेन्द्र तनेजा, राजकुमार नरूला, रम्मी धवन, विवेक मनोचा, नीरज, राजीव, अजय गुम्बर रहे। श्रीरामलीला कमेटी द्वारा प्रभु श्रीराम का मढ़ा पूजन किया और स्वंय मढ़ा बंधवाया। प्रभु श्रीराम व चारों भाइयों की झांकी दर्शन योग्य थी। पूरा रामलीला भवन फूलों की वर्षा व शहनाई की आवाज से गूंज उठा। नगर विधायक राजीव गुम्बर, मुकेश दीक्षित, राधेश्याम नारंग, शीतल टंडन, मुकेश गोयल, विनय जिन्दल, रजनीश गुप्ता, अमित गुप्ता, हितेश गर्ग, कुलदीप अग्रवाल, संजय कर्णवाल, राजेन्द्र काका, अनिल गर्ग, जुगल किशोर रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.