आग से लाखों का माल स्वाहा
सहारनपुर : शार्ट सर्किट के चलते चूड़ी के गोदाम में आग लगने से लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया। सूचना
सहारनपुर : शार्ट सर्किट के चलते चूड़ी के गोदाम में आग लगने से लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार अब्दुल गफ्फार का लक्खी गेट पर चूड़ी का गोदाम है। सुबह गोदाम खोलने के बाद वह पड़ोस में गया था। अचानक ही गोदाम से उठता धुंआ देखकर वह फौरन गोदाम आया, जहां उसने देखा कि गोदाम में आग लगी है। आग देखकर उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने तुरन्त ही फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रमाण पत्र वितरित किये
सहारनपुर : शांति विद्यापीठ कालेज व अंतरराष्ट्रीय मानवा अधिकार संघ द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर प्रसाद ने संस्थान की छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किये। मंजीत ¨सह अरोड़ा, मीनू भट्टाचार्य, रश्मि टेरेंस, ममता सिंघल, मनोज, रोहित जैन, गगनदीप, सुशांत ¨सघल, शशिकांत त्यागी, विशाल श्रीवास्तव, इन्द्रजीत ¨सह, नमित जैन, रोहित जैन व विशाल श्रीवास्तव रहे।