ग्रामीणों ने सुनी मोदी की मन की बात
देवबंद : ताजपुर गांव के ग्रामीणों ने पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के
देवबंद : ताजपुर गांव के ग्रामीणों ने पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के भाषण को सुनाया। भाजपा नेताओं ने केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।
रविवार को ताजपुर गांव में पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात को रेडियों पर सुनने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ नजर आई। ग्रामीणों ने बड़ी उत्सुकता के साथ प्रधानमंत्री के भाषण को सुना। कार्यक्रम से पूर्व आयोजित सभा में बोलते हुए पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की विदेश नीति के चलते पाकिस्तान आज बैकफुट पर खड़ा नजर आ रहा है। जिसके चलते जहां देश में आतंकवादी घटनाओं में कमी हुई। वहीं, कश्मीर में अलगाववादियों को घरों में घुसने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में बसपा और सपा से लोगों को मोह भंग हो चुका है। दोनों दलों की राजनीति धर्म और जातिवाद को बढ़वा देने वाली रही है। पुंडीर ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर युवाओं के लिए उद्योग से लेकर नौकरी के कई साधन तलाशे जायेंगे। नागल के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक त्यागी व विपिन सिरोही ने कहा कि सपा सरकार ने किसान से लेकर नौजावन के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। पीएम मोदी ही देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सक्षम है। इस मौके पर सतीश चौधरी, विजयपाल चौधरी, अशोक त्यागी, शिवेंद्र पुंडीर, अनिल त्यागी, सतबीर फौजी, अनिल त्यागी, सुदेश प्रधान, मोनू कुमार व ब्रजपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।