मुकदमा वापसी के आश्वासन पर लौटे रसोइए
सहारनपुर : मुकदमे की वापसी तथा रसोइयों को सेवा से न हटाने की मांग को लेकर मिड-डे-मील के रसोइए रात
सहारनपुर : मुकदमे की वापसी तथा रसोइयों को सेवा से न हटाने की मांग को लेकर मिड-डे-मील के रसोइए रातभर कलेक्ट्रेट में जमे रहे। शनिवार को डीएम के आश्वासन के बाद ही वह घर लौटे।
राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया एकता संघ के बैनर तले मिड-डे-मील की रसोइयों ने जिलाध्यक्ष गंगा देवी पर दर्ज मुकदमे की वापसी, अभद्रता के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही तथा रसोइयों को सेवा से न हटाने की मांग को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। अधिकारियों से ठोस आश्वासन न मिलने के कारण करीब 50 रसोइए रात भर कलेक्ट्रेट में जमे रहे। शनिवार सुबह डीएम पवन कुमार के कार्यालय पहुंचने पर रसोइयों ने मांगपत्र सौंपा। उनका कहना था कि बुधवार को प्रदर्शन के दौरान सदर बाजार इंस्पेक्टर गिरीश कुमार जयंत, कांस्टेबल प्रमोद कुमार व सलमान ने रसोइयों के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की थी। कई रसोइयों के कपड़े भी फाड़ दिए थे। उन्हें काफी चोटें आई थीं। जिलाध्यक्ष गंगा देवी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने डीएम से उक्त मांगे पूरी कराने की मांग की। डीएम द्वारा मांगे पूरा कराने के आश्वासन के बाद ही रसोइए घरो को लौट गए। मंगेश, काजल कटारिया, नजराना, सुनीता, सुमन, बबलो, नीटू कुमार, नीतू कटारिया, ममता, शिवा, राजीव मौर्य, मुनेश, पूनम, रेखा, राजेश, शर्मिला, नीतू, सुधा, दयावती, बेबी, रविता व सुनीता थी।