तीसरे दिन भी बारिश, बाढ़ जैसे हालात
सहारनपुर : झमाझम बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार तीसरे दिन भी बारिश जारी रही। शुक्रवार को
सहारनपुर : झमाझम बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार तीसरे दिन भी बारिश जारी रही। शुक्रवार को जनपद में कहीं भारी बारिश तो कहीं पर हल्की बारिश हुई। महानगर में एक भी सड़क नहीं बची जिस पर जलभराव न हो। कालोनियों में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेटह मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बरसाती नदियां में उफान हैं। यमुना नदी में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मिट्टी के कटाव के कारण रास्ते बंद हो गए हैं।
बुधवार को शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन कई समस्याएं पैदा हो गई हैं। बेहट क्षेत्र में करीब सभी बरसाती नदियां उफान पर हैं। कई गांव का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है। शुक्रवार को नदियों में पानी बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी के बहाव तेज होने के कारण स्कूली बच्चे स्कूलों तक नहीं पहुंच पाये। यातायात भी प्रभावित रहा। किसानों को भी बारिश से नुकसान हो रहा है। पानी के तेज बहाव के कारण जमीन का कटाव हो रहा है, जिससे फसलें बह गई है। मौसम विशेषज्ञ अभी बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं जता रहे है।