गन्ना किसानों को दी एकमुश्त समाधान की जानकारी
सहारनपुर : गन्ना विकास परिषद सरसावा द्वारा शेखपुरा गांव में आयोजित गन्ना विकास गोष्ठी में प्रगतिशील
सहारनपुर : गन्ना विकास परिषद सरसावा द्वारा शेखपुरा गांव में आयोजित गन्ना विकास गोष्ठी में प्रगतिशील गन्ना किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला गन्ना अधिकारी व सहायक चीनी आयुक्त मौजूद रहे। दोनों ने किसानों को एकमुश्त समाधान योजना की विस्तार से जानकारी दी।
सरसावा क्षेत्र के शेखपुरा गांव में आयोजित गोष्ठी में जिला गन्ना अधिकारी डा. आरडी द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि सहायक चीनी आयुक्त चंदन कुमार वर्मा ने किसानों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिये। चीनी मिल सरसावा के जीएम एसके सराफ व सहायक चीनी आयुक्त ने गन्ना आपूर्ति एवं घटतौली पर की जाने वाली कार्यवाही पर किसानों को बारीकी से जानकारी दी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, जिला योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तथा प्रधानमंत्री कृषि ¨सचाई योजना में किसानों के लाभार्थ विभिन्न मदों में दिये जाने वाले अनुदान तथा एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी दी। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव पीके ¨सह ने किसानों को ट्रेंच विधि, सिंगल बड बीजाई, सहित उन्नतशील गन्ना खेती के माध्यम से कम क्षेत्रफल में अधिक गन्ना उत्पादन के तरीकों पर जोर दिया। बिजेंद्र ¨सह, बिरम ¨सह, सुरेश कुमार, बीर ¨सह, बसे ¨सह, जय ¨सह, जयपाल ¨सह, धीरज ¨सह व कृपाल ¨सह को मुख्य अतिथि ने फावड़े व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। रणधीर ¨सह, वीर ¨सह व राजकुमार मौजूद रहे।