सड़क निर्माण में धांधली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
नागल (सहारनपुर) : नागल से फतेहपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में हो रही धांधली के विरोध में ग
नागल (सहारनपुर) : नागल से फतेहपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में हो रही धांधली के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर निर्माण कार्य रूकवा दिया। उनका कहना था कि जब तक सड़क का निमार्ण मानको के अनुरूप नहीं होता सड़क नहीं बनने देंगे।
उक्त सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग सहारनपुर द्वारा कराया जा रहा है। सड़क में रेत व कोर सेन्ट की जगह ठेकेदार पत्थर में मिलाकर डाल रहा है। साथ ही सड़क की चौड़ाई भी मानको के अनुरूप नहीं है। आते जाते ग्रामीणों ने मामले में टोका टाकी की तो ठेकेदार के मुंशी ने उनसे अभद्र व्यवहार किया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने प्रदर्शन कर निर्माण कार्य रूकवा दिया। प्रर्दशन करने वालों में ग्राम प्रधान अशोक कुमार, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह, ओमपाल, जितेन्द्र, मनीष, अमरीश, मींटू, बिरमपाल, प्रमील, विपिन, राजपाल, सुरेंद्र व सतीश थे।
स्कूटी स्लिप होने से युवक घायल
नागल : शनिवार रात स्कूटी फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली के बादंकी गांव निवासी सुखपाल पुत्र नगीना क्षेत्र के पनियाली गांव में रिश्तेदारी में आया था। रात दस बजे वह वापस लौट रहा था कि भाटखेड़ी गांव के निकट उसकी स्कूटी फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।