मकान मालिक की गुंडई, तोड़फोड़, अभद्रता
सहारनपुर : थाना कुतुबशेर क्षेत्र के न्यू सुभाष नगर में यमुनानगर से आए एक परिवार ने एक मकान में घुस क
सहारनपुर : थाना कुतुबशेर क्षेत्र के न्यू सुभाष नगर में यमुनानगर से आए एक परिवार ने एक मकान में घुस कर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर महिला से अभद्रता की। शोर मचने पर जब तक क्षेत्रवासी एकत्रित हुए वे गायब हो गए। पीड़ित परिवार ने तोड़फोड़ करने वाले मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दे दी है।
न्यू सुभाष नगर निवासी कुक्कु फोटोग्राफर है और पिछले 15 साल से न्यू सुभाषनगर में यमुना नगर निवासी बिल्ला के मकान में बतौर किरायेदार रह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बिल्ला पिछले काफी वक्त से कुक्कु को मकान खाली करने को कह रहे हैं, मगर कुक्कु जल्द ही खाली करने की बात कह रहा है। उधर, कुक्कु ने बताया कि रविवार दोपहर बिल्ला अपनी पत्नी, भाभी व बेटे के साथ आ पहुंचा। उसकी गौर मौजूदगी में घर में तोड़फोड़ कर समान को नुकसान पहुंचाया। उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता की। शोर मचा तो क्षेत्रवासी भी दौड़ कर आ गए, लेकिन तब तक वे गायब हो गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।