यातायात समस्या को एसपी ट्रैफिक से मिले व्यापारी
सहारनपुर : महानगर में यातायात से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने एसपी ट्रफिक से मुला
सहारनपुर : महानगर में यातायात से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने एसपी ट्रफिक से मुलाकात की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष विमल विरमानी व महानगर अध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि नगर में पार्किग की व्यवस्था नहीं है। जिससे लोग सड़कों पर गाड़ी खड़ी कर दुकानों से सामान खरीदते हैं। इतने में ही यातायात पुलिस वाहनों को उठाकर वाहन स्वामियों को परेशान करती है। व्यापारियों ने महानगर में पार्किग की व्यवस्था न होने तक वाहनों के चालान न करने की मांग की। जिला महामंत्री अनित गर्ग, रविकांत लूथरा, प्रवीण छाबड़ा, मनोज ठाकुर, सुनिल शर्मा, विजय मणी शर्मा, प्रदीप सिंघल, पंकज बजाज, संजीव विश्वकर्मा, जसवंत कांबोज, दीपक भार्गव, रफी, राजकुमार, गुरमेहर ¨सह, रवि वैश्य व रजत मित्तल रहे।