व्यापारियों ने डीएम को पगड़ी पहनाकर किया सम्मान
सहारनपुर : सर्वश्रेष्ठ अधिकारी चुने जाने पर सहारनपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम पवन कुमार
सहारनपुर : सर्वश्रेष्ठ अधिकारी चुने जाने पर सहारनपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम पवन कुमार का पगड़ी पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत किया।
सहारनपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, वरिष्ठ महामंत्री पंकज कालड़ा, महामंत्री राजेश गुलाटी व युवा महानगर अध्यक्ष भारत कर्णवाल ने कहा कि डीएम पवन कुमार के रहते जनपद में जितने भी चुनाव हुए हैं वे सभी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं। यही कारण है, चुनाव आयोग ने उन्हें लखनऊ में सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया। उनके निर्देशन में जनपद में शासन की नीतियों को प्रभावी ढंग से सुचारू किया जा रहा है। प्रांतीय उपाध्यक्ष सरदार जसवंत ¨सह बतरा, युवा प्रदेश अध्यक्ष विवेक गुप्ता, मुकेश सेठी, जुनैद खान व ज्ञानचंद सचदेवा ने कहा कि डीएम एक सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं जो दफ्तर में आने वाले हर गरीब व अमीर की सुनकर समस्या का हल कराते हैं। अंकित जाटव, राजकुमार सैनी, रोहित सपड़ा, अनिल अरोड़ा, अमित माहेश्वरी, राजीव विज, दीपक अरोड़ा, अशोक वालिया, अशोक शर्मा, गौरव जैन, कपिल बजाज व विनोद अनेजा आदि रहे।